श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर में छप्पन भोग महाआरती ब्रास बैंड प्रस्तुति हुई

जबलपुर दर्पण। श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर श्री गणेश पर्व के नौवें दिवस पर सभी भक्तों ने धार्मिक भाव से बड़े ही हर्ष एवं उल्लास से मनोकामना पूर्ण करने वाले श्री गणेश जी की प्रातः 9.00 बजे से पूजन, आरती, अभिषेक, माला अर्पण, वस्त्र अर्पण, अथर्वशीर्ष पाठ, छप्पन भोग का आयोजन रहा, महाआरती, सायं 7.15 बजे भगवान श्री गणेश जी का पूजन, महाआरती युवामंडल द्वारा, स्तुति, में परम पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह(अन्नु भैया), क्षत्री महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह जी, समाजसेवी नगर के गणमान्य एवं भक्तों द्वारा भक्ति भाव से प्राणियों में सदभाव एवं जगत के कल्याण की कामना के साथ आरती सम्पन्न हुई, श्री सुप्तेश्वर गणेश जी के समस्त भक्तों ने महापर्व को हर्ष, आनंद, भक्ति भाव से समरसता के साथ सभी गणेश भक्तों ने उपस्थित होकर परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वारानंद जी महाराज की अमृत वाणी से आशीर्वचन में भारी संख्या में गणेश भक्त उपस्थित होकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी का महोत्सव मनाया गया, प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था श्रीमती पुष्कल मनीष चौधरी जी के द्वारा सम्पन्न हुआ, गणेश पर्व के दसवें दिन श्री सुप्तेश्वर गणेश जी के महापर्व पर आयोजित पूजन, पाठ, हवन, प्रसाद एवं भंडारा दोपहर 12.00 बजे से आयोजित है, धार्मिक कार्यक्रमों एवं भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होकर धर्म लाभ हेतु, श्री सुप्तेश्वर विकास समिति की मातृ शक्ति ने उपस्थिति हेतु आग्रह किया है ।



