युवा उत्सव 2023-24 के अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण। शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर में हिंदी विभाग में युवा उत्सव 2023-24 के अंतर्गत प्रश्न मंच, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। संयोजक प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि साहित्यिक गतिविधियों कें अंतर्गत उक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साहिल पटेल बी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान विनायक तिवारी एम.ए.तृतीय सेम.,तृतीय स्थान मनीश चौहान एम.ए. प्रथम सेम. ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता वसुदैव कुटुम्बकम – एक पृथ्वी, एक परिवार,एक भविष्य विषय पर आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान विनायक चौधरी,एम.ए. तृतीय सेम., द्वितीय स्थान अमन रघुवंशी, एम.ए.तृतीय सेम., तृतीय स्थान ओमप्रकाश यादव बी.ए. द्वितीय वर्ष में प्राप्त किया।वाद-विवाद प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता का विशय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 समस्त चुनौतियों का सामना कर सकती है ! प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम स्थान पूजा सिंह, एम.ए. प्रथम सेम., द्वितीय ओमप्रकाश यादव, बी.ए.द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान अरूण सिंह बी.ए. प्रथम वर्ष विपक्ष में प्रथम स्थान लवकुश उरैती एम.ए. प्रथम सेम., द्वितीय स्थान मंजीत झारिया एम.ए.तृतीय सेम. एवं तृतीय स्थान रामानुज सिंह राठौर बी.ए. तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार के रुप में स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। प्रतियोगिता में डॉ. मीना केलर, डॉ. महेन्द्र कुशवाहा, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. नीलिमा, डॉ. शैलेन्द्र भवदिया, डॉ. तरूणेद्र साकेत, डॉ. सुमित पासी, श्रीमती ऊमिला शर्मा निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहें।



