ऑपरेशन शिकंजा’’ सट्टा लिखते एवं लिखाते 7 सटोरियें रंगे हाथ पकड़े गये

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में ंअति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय के मार्ग दर्शन में टीम द्वारा 7 सटोरियों को सट्टा लिखते एंव लिखाते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 29 हजार रूपये 8 मोबाईल, 1 फोन पे स्कैनर, 2 पेटीएम स्कैनर जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी बरेला श्री जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैण्ड बरेला में अंकित सोनकर एवं राजकुमार साहू सट्टा लिखते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक सतीष झारिया, थाना रांझी के उप निरीक्षक शैलेन्द्र ंिसह के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी एवं थाना बरेला के सहायक उप निरीक्षक आशेाक कुमार दुबे के नेतृत्व में बरेला की टीम के द्वारा बस स्टैण्ड मे दबिश दी गयी जहॉ अंकित सोनकर एवं राजकुमार साहू सट्टा लिखते एवं अन्य 5 लोग सट्टा लिखाते हुये मिले पूछताछ पर सट्टा लिखने वालों ने अपने नाम अंकित सोनकर उम्र 28 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड बरेला एवं राजकुमार साहू उम्र 50 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड बरेला, तथा सट्टा लिखवाने वालो ने अपने नाम रामकृष्ण दुबे उम्र 22 वर्ष निवासी कलगौडी, मनीष सोनकर उम्र 35 वर्ष निवासी ओमती, मुकेश वंशकार उम्र 45 वर्ष निवासी देवरी पटपरा बरेला एवं अमन विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष, अनुराग विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी बरेला बताये। सटोरियों के कब्जे से नगद 29 हजार रूपये, 8 मोबाईल, कैल्कुलेटर, 1 फोन पे स्कैनर, 2 पेटीएम स्कैनर एवं सट्टा पट्टी जप्त करते हुये धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फोन पे एवं पेटीएम स्कैनर से ऑन लाईन सट्टे के लगवाडी की रकम के सम्बंध में जांच की जा रही है।



