डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

क्षत्रिय राठौर समाज का जिला स्तरीय बैठक आयोजित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिले में राजपूत क्षत्रिय राठौर समाज का जिला स्तरीय बैठक सात अगस्त को जिला मुख्यालय में आयोजित कि गई है। बताया गया कि मुख्यालय के समनापुर रोड के पास कृष्ण कुमार चंदेल के निज निवास में आयोजित बैठक में जिले भर के सभी 52 ग्रामों के क्षत्रिय राठौर समाज के सजातीय लोगों को बैठक में शामिल होने को कहा गया है। गौरतलब है कि बैठक में सामाजिक पुनर्गठन हेतु समीक्षा की जाएगी। बताया गया कि सामाजिक संगठन को मजबूत करने हेतु निरंतर बैठकों का होना नितांत आवश्यक होता है, हमें सामाजिक संगठनात्मक शक्ति के कारण आज जनपद एवं जिला पंचायत चुनाव मैं आशातीत सफलता मिली है। सात अगस्त रविवार को दो बजे से आयोजित बैठक में मुख्य रूप से दुर्गादास राठौर जयंती मैं भव्य रेली का आयोजन संबंधी चर्चा, समाज के संगठन का पुनर्गठन, सामाजिक विचार धारा से कटे हुऐ व्यक्तियों के विषय में विचार विमर्शों सहित अन्य का चिन्तन किया जाना है। बैठक में युवा मंच के पदाधिकारी, करनी सेना के पदाधिकारी सहित समस्त सजातीय बंधु अपने अपने विचारों एवं सुझावों को बैठक में रखेंगे। सूत्रों की मानें तो जिला पंचायत चुनाव के दौरान समनापुर क्षेत्र से हेमवती राजपूत को मिली जीत के बाद समाज में एकता दिखी है, जिसे लेकर भी सजतिय लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page