मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत संग्रहित हुई मिट्टी

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री की अभिनव पहल के कारण गांव गांव से मिट्टी इक्कठा कर दिल्ली में संग्रहित की जा रही है
इसी तारतम्य में जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत संग्रहित मिट्टी को अमृत कलश में एकत्र कर नेहरू युवा केंद्र बालाघाट को सौंपी गई इस अवसर पद नेहरू युवा केंद्र से जुड़े आयुष उपाध्याय लालबर्रा ने कहा की देश के वीर शहीदों के प्रति सम्मान एवं अपनी मात्र भूमि के समर्पण के भाव से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में एकत्रित किए गए कलश नेहरू युवा के माध्यम से दिल्ली में सौंपे जाएंगे ।इस गरिमामय कार्यक्रम में जनपद पंचायत लालबर्रा के समस्त कर्मचारी अधिकारी एवं जनपद उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल ( किस्सू भैया जी ) एवं डॉक्टर.अरुण उपाध्याय सम्मिलित रहे ।
विदित हो की जन आशीर्वाद यात्रा में दिनांक 11 सितंबर 2023 को माननीय अनुराग सिंह ठाकुर जी मिनिस्टर ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया ने इसी अमृत कलश में लालबर्रा मंडी प्रांगण में मेरी माटी डाली थी
इस कार्यक्रम में जबलपुर जिला युवा अधिकारी उपनिर्देशक श्री सुधीर सिंह जी एवं बालाघाट कार्यक्रम समन्वयक नेहरू युवा केंद्र बालाघाट सी.आर. जंगेला जी एवं समस्त नेहरू युवा केंद्र स्टाफ उपस्थित रहा था ।



