अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से 44 वर्षीय युवक की गिरने से मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। बेलबाग थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार शाम को दिशा केयर अजय भण्डारी अस्पताल में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर पहुँची पुलिस को डाक्टर सतेन्द्र सिंह उम्र 44 वर्ष ने बताया कि
नितिन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सत्यमेव जयते अपार्टमेण्ट तहसील चौक बेलबाग को अपने निवास पर तीसरी मंजिल से गिरने से आई चोटों के कारण उपचार के लिए जीजा अमित सिंह द्वारा भर्ती कराया गया था, उपचार के दौरान शाम लगभग 4-45 बजे नितिन सिंह की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



