आप कमलनाथ को भी नहीं सकते :टीकाराम कोस्टा

राजनीतिक दलों का वाक्युद्ध जारी
जबलपुर। राजनीतिक दलों की आपसी खींचातानी में चल रही है बयानों की बौछार। इस बयानबाजी में एक दूसरे के नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। राजनीति में सारा दारोमदार जनता के मत पर निर्भर करता है और यह आने वाला वक्त चुनाव में बताएगा कि जनता के मत का ऊंट किस करवट बैठता है।
बीते दिनों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर बयान दिया गया अब इसका जवाब कांग्रेसियों की तरफ से आने लगा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा देवास जिले के बाढ़ प्रभावित नेमा वार में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम लेकर कहा कि मैं कमलनाथ थोड़ी हूं।
जो बजट की कमी का रोना रोते रहूं। इस पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि घोषणा वीर शिवराज सिंह जी आप कभी कमलनाथ हो भी नहीं सकते।
आपने 15 वर्षों तक केवल घोषणाएं ही की थी। कमल नाथ जी ने मात्र 15 माह में चुनाव के दौरान जनता को जो वचन दिए थे उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं रखी । जबकि आपको मालूम हो आपने प्रदेश में पौने दो लाख हजार करोड़ कर्जे का बोझ छोड़ कर गए थे। कमलनाथ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 26 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। ₹100 में 100 यूनिट बिजली आम उपभोक्ताओं को” ग्रह ज्योति योजना” के नाम से प्रदान की। गरीब कन्याओं के विवाह की राशि आपके द्वारा मात्र ₹28 हजार दिया जाता था उसे बढ़ाकर ₹51 हजार किया गया। निराश्रित वृद्धजनों को ₹300 मासिक दी जाने वाली सहायता राशि को ₹600 किया । वर्षों से लंबे पिछड़े वर्ग को नौकरियों में आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% किया। साथ ही सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण प्रदान किया। आपके द्वारा पुनः मुख्यमंत्री बनते ही ये सभी जन हितैषी योजनाओं को अघोषित रूप से बंद कर दिया।
प्रदेश प्रवक्ता कोष्टा ने कहा कि शिवराज जी आपको ज्ञात हो 2018-19 केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं का मध्य प्रदेश के हिस्से की 6547 करोड रुपए की राशि केंद्र सरकार द्वारा कम कर दी थी। जिससे प्रदेश का समावेशी विकास बुरी तरह से प्रभावित हो रहा था। प्रदेश के विकास के हक के लिए केंद्र सरकार से पैसा मांगने को यदि आपकी भाषा में रोना कहा जाता है । प्रदेश के मुखिया होने के नाते प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस ने यह किया और प्रदेश के हक के लिए कांग्रेस हमेशा करती रहेगी। ।



