आशीश राव ने शासकीय महाकोशल कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष का पद संभाला

जबलपुर दर्पण। शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर में जनभागीदारी अध्यक्ष पद पर उच्च शिक्षा म.प्र. शासन द्वारा आशीष राव को नियुक्त किया गया। आज उन्होंने विधायक अशोक रोहाणी की उपस्थिति में अपना कार्यभार महाविद्यालय में जाकर ग्रहण किया। रोहाणी ने उनकी नियुक्ति पर बोलते हुये कहा कि यह एक ऐतिहासिक अग्रणी महाविद्यालय है जिसमें महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जिससे महाविद्यालय में शैक्षाणिक गुणवत्ता के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपना नाम रोशन करेगा।
इस अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष राव ने कहा कि पूर्ण निष्ठा से महाविद्यालय विकास में अपना योगदान दूॅगा।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.ए.सी.तिवारी द्वारा माननीय विधायक एवं जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष राव का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।इस अवसर पर डॉ. अरुण शुक्ल, डॉ. आर.के.गुप्ता, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. राजेश श्यामकुवंर, डॉ. नरेन्द्र कोष्ठी, डॉ. ज्योति जुनगरे, डॉ. जय रोहाणी, दामोदर सोनी, ज्योति रेडडी, श्याम कनौजिया, नीलेंद्र चटर्जी, उर्मिला विश्वकर्मा, अंकित फ्रांसिस, स्वपनिल पांडेय, भूपेंद्र गौतम, चमन रजक, शेखर पिल्लै, विकास बावरिया, सुरेश रजक, रत्नेश दुबे, अदिति राजपूत, आकाश के साथ महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहें।



