जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण द्वारा आज ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन, विद्या विहार स्कूल ग्वालियर पर किया गया !
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोशलेंद्र सिंह चौहान जी प्रदेश अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन म.प्र., विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेंद्र अग्रवाल जी कार्यकर्म संजोजक, राष्‍ट्रीय समूहगान , अध्यक्षता श्री अनूप अग्रवाल प्रांतीय महासचिव एवं श्री संजय धवन संस्थापक प्रांतीय उपाध्यक्ष उपस्थित रहे !!इस मौके पर समर्पण शाखा की मातृ शक्ति की अध्यक्ष विम्मी सचदेवा, सचिव मधु धीमान, मधु धवन, लता जी, सयुक्त सचिव महेश धीमान, कार्यकर्म सहसंयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री गुलाब प्रजापति, कार्यकर्म संयोजक राजकुमार राय, प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरिश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जयरथ, पंकज शर्मा एवं अशोक गर्ग उपस्थित रहे !! सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत का वचन संजय धवन जी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन गिरीश अग्रवाल के द्वारा किया गया। स्वागत उधबोधन मधु धीमान द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि कोशलेंद्र सिंह जी ने भारत विकास परिषद के इस राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता की भूरी भूरी प्रशंसा की, सी ए धर्मेंद्र अग्रवाल जी ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।अनूप अग्रवाल जी ने भारत विकास परिषद के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। संजय धवन जी ने भारत विकास परिषद के द्वारा किए जा रहे सभी प्रकल्पों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रथम स्थान विद्या विहार स्कूल ग्वालियर ने प्राप्त कर प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता मे अपना स्थान सुनाचीत किया, दूसरा स्थान भारत भारती स्कूल ने प्राप्त किया एवं तीसरा स्थान सेंट एडवर्ड क्रिस्टिनो स्कूल ने प्राप्त किया ,एवम विधाविहार स्कूल रानीपुरा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। आभार प्रदर्शन गिरीश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए एवं स्वल्पहर मे सभी बच्चो को समोसे एवं बिस्कुट वितरित किये गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page