जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर की मीना सोनी ने अपनी कला से फैशन की दुनिया में बनाई पहचान

जबलपुर दर्पण। बचपन से कलाकारी में महारत हासिल कर फैशन की दुनिया में कदम रखकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है जबलपुर शहर की मीना सोनी ने हैरत की बात यह है कि उन्होंने अपनी इस कला के लिए किसी से ट्रेनिंग नहीं ली है बल्कि लोगों को देखकर सोशल मीडिया के माध्यम से और नए-नए अपडेट और बदलाव को देखते हुए उन्होंने अपनी कला में भी परिवर्तन किया है l मीना सिंगल मदर है और उन्होंने अपनी बेटी और बेटे को इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है मीना ऑल इंडिया हेयर ब्यूटी संगठन समूह की सचिव है एवं एक समाजसेवी भी है l श्री राम एनवायरनमेंट एंड सोशल सर्विस एसोसिएशन संस्था में एक विशेषज्ञ के तौर पर गरीब बच्चों को फ्री में ट्रेनिंग भी देती है एवं गरीब बच्चों के विवाह में मुफ्त में मेकअप भी करती है जो कि अपने आप में काबिले तारीफ है और हर उत्सव में अलग प्रकार से ट्रेड के अनुसार मेकअप करती है l मीना राष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रकार के सम्मानों से भी सम्मानित हो चुकी है l उनका कहना है कि जो महिलाएं सक्षम नहीं है उन्हें वह अपनी कला के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करती है और आर्थिक रूप से मजबूत करने में उन्हें बड़ा सुकून मिलता है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page