विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया..

जबलपुर दर्पण। विकलांग सेवा भारती स्नेह नगर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया यह दिवस WHO द्वारा समर्पित किया जाता है जो दुनिया में स्वास्थ्य मंत्रालय एवं नागरिक समाज संगठनों के साथ अपने मजबूत संबंधों का उपयोग करके मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाता है हर वर्ष यह 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस अर्थात वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के रूप मनाया जाता है जिस देश भर के मानसिक रोग से पीड़ित लोगों जागरूक किया जा सके इसके गंभीर प्रभावों को दूर किया जा सके संस्था में बच्चों को शिक्षकों द्वारा योग कराया गया और बताया योग करने से हम मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं इस अवसर पर सचिव मिताली बैनर्जी,प्राचार्य नीतू चौधरी, रुखसार बानो,मनीषा सेन, मेक्षा दत्त, नितिशा चौरसिया और सभी दिव्यांग छात्र उपस्थित रहे।



