पूर्व पार्षद कि मागं बेघर को मिले रहने को घर

कटनीदर्पण।बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक एक स्थित इंदिरा नगर एवं सरला नगर में आई एच डी पी योजना के तहत गरीबों के लिए कुटीर बनाए गए थे ।पर आवंटन ना होने के कारण इन आवासों के खिड़की दरवाजे तक गायब हो गए। वही खाली पडे मकान मे असामाजिक तत्वों (नशेड़ीयो) का डेरा बना रहता है। पार्षद द्वारा बार-बार लिखित में अनुरोध करने के बाद भी ना कटनी कलेक्टर और ना ही नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है । बनकर तैयार इन भवनों को उन गरीबों को ही आवंटित कर देना चाहिए जिनकी रहने के लिए छत नहीं है पर नगर निगम प्रशासन की ढुलमुल रवैया के कारण गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है । पूर्व पार्षद होने के नाते राजकिशोर यादव प्रशासन से यह मांग किया कि तत्काल इस ओर ध्यान दिया जावे एवं यह भवन गिरी इसके पूर्व खिड़की दरवाजे लगाकर उन्हें गरीबों को आवंटित कर दिया जावे ।



