जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सरदार खान कांग्रेस विधि विभाग के उपाध्यक्ष नियुक्त

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश में आगामी होने जा रहे हैं विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी की अनुशंसा पर एवं विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अधिवक्ता गजेंद्र गज्जू श्रीवास्तव ने अधिवक्ता मो. सरदार खान को मध्यप्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग में पूर्व विधानसभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वे कांग्रेस की रीति नीति को जन जन तक पहुंचा कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर एड.शबाब खान, फिरोज अंसारी,रिजवान खान,शेख अजीम,रहीस खान,शफी खान,आदि अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतको ने शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page