जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नवरात्रि के उपलक्ष्य में जगत जननी माँ जगदम्बा की पावन स्तुति आराधना

जबलपुर दर्पण। माँ की वंदना उनके प्रिय गरबा नृत्य से की जाती है । तथा आराधना माता की चौकी द्वारा। दोनों ही कार्यक्रमों का आयोजन “हैप्पी क्लब परिवार” द्वारा बुधवार को जे के सेलिब्रेशन में किया गया है।गरबा हैप्पी क्लब विगत 2009 से प्रत्येक वर्ष का आयोजन तथा प्रत्येक ५ वर्षों के अंतराल से” माता की चौकी का आयोजन करता है। हैप्पी क्लब का मानना है कि ऐसे आयोजन क्लब की प्रत्येक महिला सदस्य के सक्रिय सहयोग से ही फलीभूत हो पाते हैं अतः आज हैप्पी क्लब अपने इस परिवार को एक विशेषण प्रदान करता है “हैप्पी क्लब एक “सशक्त महिला संगठन ” है इस क्रम में सर्वप्रथम महापौर जगत बहादुर अन्नू तथा उनकी अर्धांगिनी श्रीमती यामिनीऔर शहर के वरिष्ठ प्रतिभावान विनम्र चिकित्सक डा शालीन धींगरा – हृदय निश्चेतना विशेष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हैप्पी क्लब से रजनी, तरनजीत, सारिका, पूजा, रानो, लीना, निशा, साधना, लता, सपना, मंजु, कृति, मोहिनी, माया, संगीता, कंचन आदि मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page