जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संभाग मीडिया सेंटर का किया उद्घाटन

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को जबलपुर में संभागीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, प्र्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सांसद और पार्टी प्रत्याशी श्री राकेश सिंह, विधायक एवं प्रत्याशी श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, प्रदेश प्रवक्ता श्री शशिकांत शुक्ला, श्री मिलन भार्गव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री प्रशांत तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीडिया सेंटर से पत्रकारों को हर जानकारी मिलेगीः प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के इस मीडिया सेंटर से पत्रकारों को हर जानकारी मिलेगी। यह मीडिया सेंटर सिर्फ मीडिया सेंटर नहीं बल्कि फ्रेंडली सेंटर होगा। लोकतंत्र में मीडिया का अहम रोल है। उन्होंने कहा कि मिस्टर बंटाढार और कमलनाथ का मीडिया से कैसा व्यवहार रहता है, सबको पता है। कांग्रेस का मीडिया के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और प्रदेश में भाजपा की सरकार में हर क्षेत्र में विकास ही विकास हुआ है। विकास की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का एक ही मूलमंत्र है सबका साथ और सबका विकास। इसी मूलमंत्र को लेकर हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। विकास के इस पहिए को आगे बढ़ाने के लिए आपका साथ चाहिए।

इस अवसर पर सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि यह मीडिया सेंटर भारतीय जनता पार्टी एवं मीडिया जगत के बीच निश्चित रूप से बेहतर प्रबंधन के लिए काम करेगा। मीडिया सेंटर के माध्यम से चुनाव में हमारी पार्टी के कार्यक्रम वरिष्ठ नेताओं के प्रवास योजनाओं की जानकारी सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद व प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार जी, प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन,जिला अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, श्री रानू तिवारी, विधायक श्री अजय बिश्नोई, विधायक श्री अशोक रोहाणी , प्रदेश प्रवक्ता श्री शशिकांत शुक्ला , श्री शरद अग्रवाल, श्रीमती अश्वनी परांजपे, श्री अभिलाष पांडे, प्रशांत तिवारी, श्रीकांत साहू, कुमार नीरज, रवि शर्मा, कुंडल राव, रविंद्र पचौरी, नितिन भाटिया, राहुल सोनकर, पुष्पराज सिंह ठाकुर ,आशीष तिवारी, सुरेंद्र शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page