पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विकसित, सुव्यवस्थित और सुंदर क्षेत्र बनेगा :राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। जबलपुर की पश्चिम विधानसभा प्रदेश की विकसित, सुव्यवस्थित और सुंदर विधानसभा बनेगी इसका विश्वास आपको दिलाता हूँ, इसके लिए आपके आशीर्वाद की आकांक्षा है, यह बात पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने नरसिंह वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कही। श्री सिंह ने कहा यह चुनाव पश्चिम क्षेत्र के विकास की दिशा और दशा को तय करेगा और आपके आशीर्वाद से पश्चिम क्षेत्र में ऐसे अनेक कार्य होंगे जो पश्चिम को एक विकसित विधानसभा बनाएंगे। उन्होंने कहा यह चुनाव हम सबके लिए महत्वपूर्ण है 2024 लोकसभा चुनाव को भी संदेश देगा। कांग्रेस झूठे वादे करती है 2018 के विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी के नाम पर घोषणा पत्र लेकर आए एक भी घोषणा उन्होंने पूरी नहीं की हर समाज के साथ वादा खिलाफी करते हुए पूरे मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार लूट और घोटाले और में यह तब्दील कर दिया जैसे ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने जनता की जन सेवा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी भाजपा प्रत्याशी का नरसिंह वार्ड में बुजुर्गों एवँ महिलाओं ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद प्रदान किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मतदाताओं के घर-घर जाकर केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को भी बताया और कहा की सेवा ही मेरा माध्यम है विकास ही मेरा लक्ष्य है।
श्री सिंह ने नरसिंह वार्ड के जनसंपर्क की शुरुआत नरसिंह मंदिर में पूजन करते हुए स्वामी नरसिंहदास जी का आशीर्वाद के साथ की इसके बाद मंदिर बस्ती से गुलजार होटल के पीछे वाले क्षेत्र , चिमनी प्लांट से पाटीदार गली, मदन महल से बढ़ई मोहल्ला ,गैलेक्सी के पीछे वाली सोसाइटी से बंटू पटेरिया वाली गली ,रेलवे अंडर ब्रिज के आस पास वाले क्षेत्र से वनवासी विकास ,सुनील कौरव जी वाली गली से मनीष दुबे जी की गली, कुलियाना बस्ती में जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क में डॉ जितेंद्र जामदार, राममूर्ति मिश्रा, विनय अमलाथे, राजीव बेंटिया, राहुल खत्री, मीरा दुबे, विवेक अग्रवाल, प्रशान्त दुबे गुल्लन, कमलेश शर्मा, सीमा सिंह, शिखा शर्मा, संजय शाह, गुड्डू दुबे, संजय पांडे, रत्नेश सैनी, प्रदीप पटेल, अभिषेक जायसवाल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।



