अष्टमी के अवसर पर ड्रेस कोड में तैयार होकर की महाआरती

जबलपुर दर्पण। विगत चार वर्षों से श्री बड़ी खेरमाई मंदिर महिला समिति के द्वारा भव्य श्रद्धा भक्ति भाव व संकल्पों की भव्य महारती का आयोजन शीध्र माघ शुक्ल पक्ष विक्रम संवत् २०८० तदानुसार २० अक्टूबर व २२ अक्टूबर दिन शुक्रवार व रविवार को संध्या ६ बजे दुर्गा मंदिर चौक से खेरमाई मंदिर तक पहुंची । अल्प साधना का एक स्वरूप महारतीं के साथ पथ प्रदर्शन करते हुए माँ की महिमा का गुणगान करती हुई माँ की बेटिया भोग प्रसाद चढ़ाकर कई महाआरती की गई । इस महाआरती में शहर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और इस महाआरती को भव्य रूप दिया । जिसमें सभी महिलाओं ने एक ड्रेस कोड में तैयार होकर महाआरती की इस अवसर पर समिति अध्यक्ष -रीना पाल, शोभना मिश्रा, ममता कुकरेजा, मनीषा दुबे, भक्ति शर्मा, जयंती पौदर, विमला जगवानी, करिश्मा शर्मा, शिल्पी अग्रवाल, दिशा चोबे, अंजलि भटीजा, राखी जाट, वर्षा जांगड़े, रंजना तिवारी, रीना दीक्षित, सीधी अग्रवाल, शिवानी शर्मा, आैर सुनीता आहुजा शामिल हुए ।



