जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नर्मदा नर्सरी द्वारा गरबा प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण। नर्मदा नर्सरी संस्था द्वारा माहेश्वरी विद्या निकेतन, लक्ष्मीपुर स्थित स्कूल प्रांगण में गत शाम 6 बजे गरबा प्रतियोगिता का शुभारंभ चित्रा देवी माहेश्वरी के करकमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया, प्रतियोगिता में छात्र, छात्राओं द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसमें अनेकता में एकता की झलक दिखाई दी, गरबा में बेस्ट ड्रेस, बेस्ट गरबा आदि के लिए पुरस्कार वितरण विशिष्ट अतिथि नवनीत माहेश्वरी द्वारा दिया गया, प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमति सुनिती माहेश्वरी के मार्गदर्शन में समस्त शालेय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।



