जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक ने देर रात तक थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर लगाई गई व्यवस्था का लिया जाएजा

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंहने थाना माढ़ोताल, विजयनगर, गोहलपुर, अधारताल , संजीवनी नगर तिलवारा, गोरखपुर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए देर रात तक लगाई गई व्यवस्थाओं का लिया जाएजा , संबंधित थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों से लगाई गई व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए निर्देशित किया कि जब तक दुर्गा जी की प्रतिमाओं को देखने हेतु श्रद्धालुओं का आना जाना बना हुआ है तब तक सभी थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी थाना क्षेत्र में मौजूद रहकर व्यवस्था सुनिश्चित करें, इसके साथ ही सुबह 4:00 बजे से महिलाएं एवं बहिनें मंदिरों में जल चढ़ाने हेतु आएंगी जिसे ध्यान में रखते हुए आने जाने वाले मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग होती रहे।



