स्माईल ट्रेन के माध्यम से बालक चित्रांशु मेहरा को मिला लाभ

जबलपुर दर्पण। जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में बालक चित्रांशु मेहरा उम्र 04 माह पिता संतोष मेहरा निवासी ग्राम उमरिया तहसील शहपुरा जिला जबलपुर का स्माईल ट्रेन (दुबे सर्जिकल, घमापुर) के माध्यम से निशुल्क सफल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया।
ग्राम उमरिया की आंगनवाड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची आरबीएसके अर्बन टीम ने पाया कि बालक चित्रांशु मेहरा जन्म से कटे-फटे होठ व तालू से ग्रसित है। आरबीएसके टीम में पदस्थ डॉ. अमित जैन व डॉ. पम्मी भदोरिया एवं प्रीती लोधी द्वारा इसकी जानकारी डीईआईएम श्री सुभाष शुक्ला को उपलब्ध कराई, जानकारी प्राप्त होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए विषय विशेषज्ञ से बच्चे की जांच करा कर, बच्चे को कटे-फटे होठ व तालू की सर्जरी हेतु दुबे सर्जिकल, घमापुर रेफर कराया , जिसके पश्चात दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को डॉ. गुंजन दुबे व उनकी टीम द्वारा कटे-फटे होठ की सफल सर्जरी निशुल्क की गई। बालक चित्रांशु मेहरा के माता पिता ने अपने बेटे की सर्जरी के लिए स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं आरबीएसके टीम को धन्यवाद प्रेषित किया।



