जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सलमान खान की आवाज में सॉन्ग ‘यू आर माइन’ ft अग्नि, हुआ रिलीज

जबलपुर दर्पण। सलमान खान एक नए सिंगल के साथ वापस आ गए हैं जिसका नाम है “यू आर माइन।” इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है और इसमें अयान अग्निहोत्री भी हैं जिन्हें अग्नि के नाम से भी जाना जाता है। यह गाना रिलीज़ हो चुका है और कहना होगा की यह एक दिल को छू लेने वाला गाना है। जो अपनी प्यारी धुन के साथ हमारे रोमांटिक मूड से खूबसूरती से मेल खाता है।

इसके अलावा, फिल्मों की बात करें तो, सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सिकंदर अगले साल यानी ईद 2025 पर आने की उम्मीद है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड किया गया है।

सुकून देने वाला और रोमांटिक गाना “यू आर माइन” अब रिलीज़ हो गया है। सलमान खान की प्यारी आवाज़ और रोमांटिक चार्म इसे सुनने में मज़ेदार बनाते हैं। गाने में अग्नि के रैप ने एक अलग अंदाज जोड़ा है। विशाल मिश्रा ने संगीत तैयार किया है, हैदर खान ने वीडियो को डायरेक्ट किया है, जबकि इसके लिरिक्स सलमान खान और संजीव चतुर्वेदी ने लिखे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page