इमरजेंसी फ़िल्म के विरोध में सिख समाज ने वाहन रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर दर्पण। आगामी 6 सितम्बर को छवि ग्रहों में प्रदर्शित हो रही,कंगना रनौत द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म इमरजेंसी में सिखों की छवि को धूमिल करने वाले दृश्यों को हटाने की मांग को लेकर जबलपुर सिख संगत के नेतृत्व में नगर के सिख समाज द्वारा वाहन रैली निकालकर प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना को ज्ञापन सौंपा गया । गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को भी ज्ञापन की प्रति भेजी गई। और फिल्म सेंसर बोर्ड को लीगल नोटिस भेजा गया है । बताया गया की फिल्म में कुछ दृश्य सिख समाज की छवि को धूमिल करने वाले हैं, जिसे फिल्म से हटाने की मांग देशभर में की जा रही है। यदि फिल्म रिलीज की जाती है, थिएटर के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया
जायेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री व जबलपुर सिख संगत के संरक्षक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू,उपाध्यक्ष रजिंदर सिंह छाबड़ा, संयुक्त सचिव दलवीर सिंह जस्सल, केन्द्रीय गुरुसिंघ सभा एमपी छग के नगर अध्यक्ष अजीत सिंह नैयर सीटू , रामगढिया एसो.के अध्यक्ष सरबजीत सिंह रील के साथ ही समस्त गुरुद्वारों के प्रधानगण और सिख समाज की धार्मिक सामाजिक, शैक्षणिक संस्थानों के पदाधिकारीगण एवं समाज के स्त्री पुरुष हाथ में तख्तियां व काली पट्टी बांधकर बड़ी संख्या में शामिल हुए। विरोध रेली गोरखपुर गुरुद्वारा से शुरू होकर कटंगा, नौदरा पुल, घंटाघर होती हुई कलेक्टोरेट में संपन्न हुई । जहां ज्ञापन सौंपा गया ।



