जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा उत्तर विधानसभा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही संगठन के आधार पर आगे बढ़कर काम करती रही है और उसी का परिणाम है कि भाजपा की सरकार आज केंद्र एवं अन्य प्रदेशों में है और हमारा प्रदेश मध्यप्रदेश तो विगत बीस साल से भाजपा के साथ है जिसका कारण भाजपा की नीति एवं हमारे कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता के बल पर ही हम उत्तर विधान सभा का चुनाव जीतेंगे, यही भाजपा की ताकत है यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने गोलबाजार स्थित ओमेगा हॉस्पिटल के बाजू से उत्तर विधानसभा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कही।श्री प्रभात साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जिसमे संगठन की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करते है और में यह विश्वास दिलाता हूं कि उत्तर विधानसभा सहित पूरे जबलपुर में प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कन्धा मिलाकर आगामी विधानसभा चुनावों में काम करेगा और भाजपा का परचम लहराएगा।

स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद जी ने कहा कि हम अपने कार्यों को पूरी मेहनत से करे ताकि सफलता हासिल कर सकें, जो सनातन धर्म के साथ है विकास के साथ है उसी में भारत और प्रदेश का हित निहित है एवं भारतीय जनता पार्टी ने सदा ही सनातन का झंडा ऊंचा किया है आज देश में सब कुछ व्यवस्था के अनुकूल है क्योंकि काम सही दिशा में हो रहा है और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनना जरूरी है जिसके लिए प्रत्येक विधानसभा जीतना जरूरी है एवं मेरा विश्वास है कि ये उत्तर विधानसभा हम जीतकर प्रदेश की सरकार पुनः स्थापित करने में सहयोग करेंगे ।

भाजपा के उत्तर विधानसभा प्रत्याशी अभिलाष पांडे ने कहा कि मैं एक बहुत ही सामान्य छोटे से परिवार का व्यक्ति हूं जो आप सभी के सहयोग और शक्ति कारण यहां तक पहुंच पाया हूं मैं यह पूर्ण विश्वास के साथ कहता हूं की जो कार्यकर्ता उत्तर विधानसभा में निवास करते हैं वह प्रत्येक कार्यकर्ता उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में है क्योंकि जब हम यह चुनाव जीतेंगे तो भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव जीतेगा यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में संभव है कि सामान्य परिवार का कार्यकर्ता भी विधानसभा का चुनाव लड़ सकता है एवं कार्यकर्त की शक्ति के बल पर चुनाव जीत सकता है। आज हमारा प्रदेश बीमारू राज्य से आगे बढ़कर समृद्ध प्रदेश की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है आगे विकास की यही गति प्रदेश की बनी रहे इस हेतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बना अत्यंत आवश्यक है जिसके लिए हम सभी को यह उत्तर विधानसभा जीतना भी जरूरी है।

अभिलाष पांडे ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार के विकास के साथ-साथ उत्तर विधानसभा भी प्रदेश की गति के साथ विकसित हो सुंदर एवं विकसित विधानसभा बने यही हमारा लक्ष्य होगा।उत्तर विधानसभा चुनाव कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री सुमित्रा बाल्मीकि पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उत्तर विधानसभा जीतने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, रवि किरण साहू, श्रीराम शुक्ला, शरद अग्रवाल, सुधांशु गुप्ता, श्रीमती अश्वनी परांजपे, शंकर श्रीवास्तव, प्रशांत तिवारी गोलू, अतुल जैन दानी, योगेश बिलोहा, संतोष ललवानी, हर्षित सिंघई, कैलाश साहू, कुंडल राव, आनंद मिश्रा, पिंटू पटेल, रज्जू राठौर, दीप महदेले, पार्षद सोनिया रंजीत सिंह, अंशुल यादव, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page