उच्च अधिकारियों की उपेक्षा से, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू।

भारतीय सफाई मजदूर संघ उतरा ठेका परंपरा के विरोध में।
जबलपुर। बार-बार अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाने के बाद भी अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रहेंगे वह कान में तेल डाल कर सोए हुए हैं और संविदा सफाई कर्मचारी अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं उनकी समस्याओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है ऐसी स्थिति में केवल सड़क पर उतर कर विरोध करना ही एक चारा बताएं इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को मजबूरी में शुरू किया जा रहा है और न्याय मिलने तक की लड़ाई जारी रहेगी यह कहना है भारतीय सफाई मजदूर संघ के संभाग अध्यक्ष पवन देवक जिला अध्यक्ष हेमंत मलिक नगर अध्यक्ष राजेश कुमार विकल का।
सिविक सेंटर पार्क में जुड़े हुए एस्से अनिश्चितकालीन धरने में बड़ी संख्या में मजदूर और सफाई कर्मचारी शामिल हुए।
भारतीय सफाई मजदूर संघ ठेका प्रथा का विरोध कर रहा है उनका कहना है कि ठेका प्रथा के अंतर्गत मजदूरों का ना केवल शोषण होता है बल्कि उन्हें काम करने के लिए जरूरी सुविधाएं भी नहीं दी जातीं।
सरकार ने स्थाई कर्मचारियों की तरह, संविदा कर्मियों को 90% वेतनमान देने की बात कही थी।
लेकिन सरकार ने अब तक अपने इस वादे को पूरा नहीं किया।
ऐसे ही और मांगे हैं जिन्हें लेकर अब मजदूर संघ सामने आया है।



