जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जनमेजय एवं रितविक ने राज्य शालेय तैराकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता

जबलपुर दर्पण। जनमेजय एवं रितविक ने राज्य शालेय तैराकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता जबलपुर लोक शिक्षण संचनालय द्वारा विगद दिनों ग्वालियर में संपन्न हुई, 67 वीं म. प्र. राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता 2023 में संस्कारधानी के प्रतिभावान तैराक जनमेजय पचौरी एवं रितविक बाफ़ना ने क्रमशः अपने अपने ईवेंट 50 मी. बटरफ्लाई एवं 100 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता अर्जित की, टीम मेनेजर उजियारे लाल एवं कोच शिवम पटेल, आशीष पटेल, श्रीमती तुलसा पटेल रहे, रितविक एवं जनमेजय की इस सफलता पर श्रीमती आशा सिसोदिया, सुश्री चंदा सोनी, विकास बाफ़ना, आशीष पचौरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।



