जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सशक्त हस्ताक्षर का सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी

जबलपुर दर्पण। सशक्त हस्ताक्षर संस्था ने प्रशांत श्रीवास्तव उपायुक्त भू-अभिलेख राजस्व विभाग जबलपुर का उनके साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया साथ ही इस अवसर पर सशक्त हस्ताक्षर श्री विजय विश्वकर्मा का साहित्य में ,श्रीमती शशि खरे का समाज सेवा में विशेष योगदान के लिए शाल, श्रीफल, मानपत्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण शुक्ल पूर्व जिला संयोजक आ० जा० क० , विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, साहित्य सहोदर के संस्थापक सुरेश विचित्र, श्रीमती शशि खरे जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अ. भा. कायस्थ महासभा जबलपुर, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कवि महेन्द्र कुमार सोनी, दीनदयाल तिवारी बेताल, कवि संगम त्रिपाठी, डॉ. सल्प नाथ यादव, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, केशरी प्रसाद पाण्डेय, श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव, जी. एल. जैन, आकाशवाणी कलाकार लखन रजक ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ पढ़ी ၊ सुरेश दर्पण, निर्मला तिवारी, डाॅ. विनोद श्रीवास्तव, उदय भास्कर अम्बष्ठ , सहेन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट पूर्ण जीत गुप्ता, सर्वेश्वर भागरे , दिनेश सेन शुभ ने मंच को अविरल ऊँचाईयाँ दी ၊ संदीप युवराज ने गणेश वंदना की ၊ श्रीमती तरूणा खरे ने अहिंसा विषय पर सुमधुर स्वर लहरी में दोहे पढ़े ၊शिवम् खरे,अभिमन्यु जैन, सुरेश विचित्र, सुभाष शलभ की कविताओं ने तालियों से सदन गुंजा दिया ၊ मदन श्रीवास्तव ने शानदार प्रस्तुति दी। अ. भा. बुदेली परिषद की संस्थापिका ने पूरी गेयता के साथ अहिंसा पर दोहे पढ़े ၊ संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा एवं आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page