डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

निर्दलीय प्रत्याशी रूदेश परस्ते को जनसंपर्क में मिल रहा भरपूर समर्थन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 104 में राजनितिक सरगर्मियों के बीच निर्दलीय प्रत्याशी रूदेश परस्ते को गांव-गांव में जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से भरपूर समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी निर्दलीय प्रत्याशी की चर्चा होनी शुरू हो गई है, भाजपा व कांग्रेस की राष्ट्रीय पार्टियों को छोड़कर अब स्थानीय लोग युवा नेता श्री परस्ते को आदिवासी बाहुल्य जिला में अपनों की सरकार बनाने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक है, मद्देनजर प्रत्याशीयों के जनसंपर्क भी तेज़ हो गए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 104 में अबकी बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां निर्दलीय प्रत्याशी व वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते की दावेदारी स्टीक साबित हो रही है। रविवार को जनसंपर्क के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी रूदेश परस्ते हजारों लोगों से रूबरू होकर समस्याओं को जानतें हुए विधानसभा चुनाव में लोगों से समर्थन मांगा। जिले के करंजिया जनपद पंचायत के करौंदी, छापर टोला, डोगरी टोला, मरकाम टोला, पीपर टोला, दांदर टोला, भुड़कर टोला, नर्मदा टोला, पकरी टोला सहित अन्य दर्जनों गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से उनका समर्थन मांगते हुए चुनावों में सहयोग देने की बात कहीं है। निर्दलीय प्रत्याशी को मिल रहे समर्थन से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकते है, चुनावों में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page