मध्य-प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम का आयोजन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा आज कार्यक्रम के लिए एकलव्य विद्यालय की छात्रा कंचनलता आर्मो और यशोदा मसराम भृत्य वित्त शाखा डिंडोरी को मुख्यातिथि नियुक्त किया गया। इन मुख्यतिथियों ने कलेक्टर श्री मिश्रा के साथ कलेक्ट्रेट भवन डिंडोरी में ध्वजारोहण किया, इस दौरान राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ। कलेक्ट्रेट ऑडीटोरियम में स्कूली बालक-बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिला प्रशासन के द्वारा म.प्र. स्थापना दिवस कलेक्ट्रेट के ऑडिटोरियम हाल में मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि कंचनलता आर्मो कक्षा 9 वीं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डिंडौरी की छात्रा है, जो कि विकासखंड मेंहदवानी के ग्राम गुझियारी के ग्रामीण अंचल में रहती है। जिसकी मां सुखिया बाई पिता श्री दौलत आर्मो जो कि मजदूरी का कार्य करती है। इसी प्रकार यशोदा मसराम वित कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति भृत्य के पद पर पदस्थ है। शिवांस राव ने मतदाता जागरूकता संबंधी गीत गाकर 17 नवम्बर को मतदान करने की अपील की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती देने वाली छात्र-छात्राओं को इनके द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सरोधन सिंह, जिला नोडल स्वीप सुश्री विमलेश सिंह जिला पंचायत सीईओ, एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।



