जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल ने मतदान जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल ने जिला प्रशासन द्वारा तरंग में आयोजित मतदान जागरुकता अभियान में अपनी भागीदारी की।इसमें महिला मंडल की अध्यक्षा डॉक्टर श्रीमती अंजना तिवारी ने सेल्फी के माध्यम से महिला मंडल सदस्यों और उनके परिजनों को 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए जागरूक किया ।
इसके साथ ही बालक मंदिर रामपुर जबलपुर में भी मतदान जागरूकता अभियान आयोजित किया जिसमें महिला मंडल अध्यक्ष डॉक्टर अंजना तिवारी ने स्कूल के बच्चों को शपथ दिलाई कि बच्चे अपने माता-पिता और परिजनों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें ताकि मतदान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर शाला प्राचार्य श्रीमती शशीकरण श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षिकायें एवं विद्युत महिला मंडल सदस्य उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page