जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चौरसिया समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन आज

जबलपुर दर्पण। चौरसिया समाज जबलपुर द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन 2023 का विराट आयोजन रविवार दिनांक 5 नवंबर 2023 को अग्रवाल बारात घर उखरी रोड शीतलपुरी बल्देव बाग में किया जा रहा है ।समाज के अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे माँ सरस्वती एवं चौऋषि महाराज के पूजन अर्चन के साथ होगा एवं सम्मेलन के दौरान युवक युवती परिचय संस्कार परिणय पत्रिका का विमोचन भी स्वामी राधव देवाचार्य महाराज के द्वारा किया जावेगा।कार्यक्रम के मुख्य समारोह अध्यक्ष एडवोकेट एम .एल. चौरसिया, समारोह अध्यक्ष महेश चौरसिया, मुख्य अतिथि इंजीनियर रमेश चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव विक्की के रूप सम्मिलित होगे।
इस सम्मेलन में वर वधू का चयन किया जाएगा तथा विवाह के जोड़ों का विवाह मुहूर्त में श्री गौरी शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट पानदरीबा में निशुल्क विवाह किया जाएगा। आप सभी सजातीय बंधुओ से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में अविवाहित युवक युवती बच्चों को लेकर सम्मेलन में पधारे। ये उक्त जानकारी चौरसिया समाज के मीडिया प्रभारी अनिकेत चौरसिया ने दी।कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील चौरसिया समाज के अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष सम्मेलन मनोज चौरसिया, प्रकाश चौरसिया, अखिल चौरसिया, राजू चौरसिया आर सी, ऋषि चौरसिया, भगवान चौरसिया, राहुल चौरसिया, आशीष चौरसिया, सुशील चौरसिया, संदीप चौरसिया, गोपाल नारायण चौरसिया, रामकृष्ण चौरसिया, राजेश चौरसिया, हर्षित चौरसिया, अनिकेत चौरसिया, रीता हरीश चौरसिया, सुमन चौरसिया, एड. सरिता चौरसिया, रेखा चौरसिया आदि समाज जनों ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page