फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग द्वारा कार्यशाला एवं प्रदर्शनी

माता गुजरी महिला महाविद्यालय में “सीखो और कमाओ” योजना के अंतर्गत “बड़ा सोचो, छोटी शुरुआत करो, अभी कार्य करो” और ऊर्जा बचत पर ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स विषय पर 6 दिवसीय कार्यशाला और प्रदर्शनी का आयोजन भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के निदेशक डॉ. कमलेश तिवारी और प्रचार्या डॉ. संगीता झाम्ब के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रचार्या डॉ. संगीता झाम्ब एवं डॉ.अविनाश गौर प्रचार्य श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने किया। 6 दिवसीय कार्यशाला में छात्राओं ने पीसीबी सर्किट डिजाइनिंग, एलईडी मरम्मत, असेंबलिंगआदि सीखा। आखिरी दिन छात्राओं द्वारा बेकार सामान और एलईडी का उपयोग करके ‘होम डेकोर लैंप’ बनाकर तथा पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता की प्रदर्शनी लगाई गई । कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रमनीक कौर एवं मिस यशमीत कौर द्वारा किया गया। डॉ. कविता गौर,डॉ. प्रीति पाठक सहआयोजक रहे ।”कार्यशाला में सभी छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा। दीपावली के अवसर पर छात्राओं द्वारा निर्मित दीपों की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु माता गुजरी महिला महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शनी लगी हुई है, इसमें नगर के सभी जनों के लिये लैम्प्स, दिये आदि किफायती दामों पर उपलब्ध है। समय 02:00 से 06:00 बजे तक प्रदर्शनी खुली रहेगी।



