जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भारत की नई पहचान से हर भारतीय को गौरवान्वितः राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। हम किसी भी भूमि पर कब्जा नहीं करना चाहते, पर जो हिस्से भारत से अलग हुए थे आज वह स्वयं भारत की जय जयकार कर रहे हैं। हमारे महापुरूषों ने कहा है कि जब तक सिक्किम से लेकर पाकिस्तान के गिलगित तक भारत का ध्वजा नहीं फहरता तब तक हमारे लिए स्वतंत्रता कोई मायने नहीं रखती। भारत को पुनः अखंड भारत बनाना है जिसके लिए आपको भारतीय जनता पार्टी और मजबूत करना होगा। हम सिर्फ बुनियादी विकास करने के लिए सत्ता में नहीं आए हम भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने चाहते हैं। वक्त बातें आज जरा आशीर्वाद यात्रा के पनागर आगमन के अवसर पर आयोजित आमसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री दमोह सांसद श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी ने कहीं।
श्री पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बड़ा फर्क होता है अगर कोई कांग्रेसी कार्यकर्ता से पूछे कि आप राजनीति क्यों कर रहे हो तो इसका जवाब वह नहीं दे पाएगा बल्कि वहीं भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के विचार से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्यकर्ता है। उसे किसी पद का लालच नहीं रहता यहीं मूल फर्क भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सभी जगह देखा जाता है।

इस अवसर पर जबलपुर सांसद राकेश सिंह जी ने कहा कि आजादी के बाद की सरकारों ने गरीब के विकास की बजाय एक विशेष वर्ग को ध्यान में रखा जिसके चलते देश का वैसा विकास नहीं हो पाया जैसा होना चाहिए। माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से भारत की सांस्कृतिक पहचान आज पूरी दुनिया में बढ़ी है जिसके लिए हर भारतीय अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। आज गरीब को पक्का घर मिल रहा है, महिलाएं सम्मान से शौचालय का उपयोग कर रहा है वही माताएं बहनों को रसोई गैस मिलने से उनके जीवन स्तर में भारी बदलाव आया है। महिलाओं के कष्ट दूर करने के लिए भाजपा सरकार सदैव तत्पर है।
पनागर में आयोजित सभा में यात्रा से अभिलाष पांडे, विधायक सुशील तिवारी,प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी, जिला अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री राजमणि सिंह बघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती रजनी यादव, सर्वेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page