डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सीसी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा,पूरी बताकर निकाल ली लाखों रुपए की राशि

समनापुर जनपद अंतर्गत साल्हेंघोरी ग्रा पंचायत का माम

ठोस कार्यवाही ना होने से जिम्मेदारों के हौसले बुलंद

डिंडोरी/समनापुर। जिले में वैसे तो इस से पहले भी बिना निर्माण कर हुए ही जिम्मेदारों द्वारा राशि निकालने के कई मामले सामने आ चुके हैं,लेकिन शासन प्रशासन द्वारा पंचायत के जिम्मेदार लोगों पर ठोस कार्यवाही ना होने के चलते जिम्मेदारों के हौसले बुलंद हैं। बताया गया कि जिले के कई ग्राम पंचायतों में बिना निर्माण कार्य के ही राशि निकाल ली जाती है तथा सीसी सड़क निर्माण कार्यों को पूरा भी नहीं किया जाता, प्रशासन को गुमराह कर निर्माण कार्यों को पूरा बताकर राशियों का आहरण भी कर लिया जाता है, मामले की जानकारी लगने पर भी जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती, जिससे भ्रष्टाचार करने के मामले दिनों दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला समनापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत साल्हेंघोरी में सामने आया है,जहां जनवरी माह में ही पंच परमेश्वर मद से सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य बेनीराम के घर से बड़ा तालाब तक कराए जाने के नाम पर लगभग सात लाख रुपए की राशि निकाली गई थी, लेकिन निर्माण कार्य को जिम्मेदारों द्वारा अभी तक पूरा नहीं कराया गया है, मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • नाली का निर्माण ना होने से सड़कों पर बहता है पानी ग्राम पंचायत साल्हेंघोरी की मनमानी इस कदर हावी है कि पहले तो सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य को पूरा बता कर लगभग सात लाख रुपए की राशि तो निकाली गई, लेकिन मार्ग को अधूरा छोड़ दिया गया, सीसी सड़क निर्माण में नाली का निर्माण भी पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा नहीं कराई गई, जिससे बरसात में सड़कों पर पानी बहता है, जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है, साथ ही मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है।स्थानीय लोगों ने जांच कराकर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है, ताकि भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page