स्मॉल वंडर्स किड्स जोन स्कूल का 25 वां वार्षिकोत्सव समारोह

जबलपुर दर्पण। स्मॉल वंडर्स किड्स जोन शाला में दिनांक 5 नवंबर 2023 को 25 वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया, इस वर्ष शाला के वार्षिकोत्सव समारोह की थीम फेयरी टेल्स की काल्पनिक कहानियों पर आधारित रही, जिसे अभिभावकों ने बहुत सराहा, उन्हे भी अपने बचपन के दिन याद आ गए, फेयरी टेल्स के पात्र बड़े मनोरंजक होते हैं जिन्हें बड़े हो या छोटे सब पसंद करते हैं, परियों की कहानियाँ जादुई , प्रेरणादायक, मंत्रमुग्ध करने वाली और सीख देने से भरी होती हैं, इसलिए बच्चो में नैतिक मूल्यों की सीख को बढ़ाने और समझने हेतु शाला परिसर में फेयरी टेल्स की थीम पर वार्षिकोत्सव मनाया गया, मंच पर विभिन्न मजेदार पत्रों जैसे शू मेकर , स्नोवाइट, सिंड्रेला, रेड राइडिंग हुड, ब्यूटी एंड द बीस्ट, स्लीपिंग ब्यूटी, सिंदबाद द सेलर, जेस्मिन और अलादीन, जिनी आदि द्वारा शिक्षाप्रद और मनोरंजक अभिनय के साथ -साथ किड्स जोन के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बहुत ही आकर्षक डांस किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया, इस समारोह में शाला के पेट्रेन श्री शेखर अग्रवाल, श्री सुनील अग्रवाल , चेयरपर्सन श्रीमती नंदिनी अग्रवाल , डायरेक्टर श्रीमती पूनम अग्रवाल, प्रिंसिपल श्रीमती संगीता ग्रोवर, वॉइस प्रिंसिपल श्री विलियम डायस, रामकिशोर सोनी, किड्स जोन प्राचार्या श्रीमती सुमिता दवे, हेड मिस्ट्रेस श्रीमती मोना चौकसे , एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री अनिल रजक उपस्थित रहे, समारोह के अंत में डायरेक्ट श्रीमती पूनम अग्रवाल जी ने कार्यक्रम की सफलता पर किड्स जोन प्राचार्या , शिक्षक – शिक्षिकाओं और सभी बच्चों के प्रयास की सराहना की ।



