अमखेरा से बाईपास मार्ग ले जाता यमपुरी को।

यमपुरी को जाता है,अमखेरा से बाईपास मार्ग।
राज्यसभा सांसद विवेक तंखा को सौंपा गया ज्ञापन।
जबलपुर। जिंदगी का सफर तब मौत का सफर बन जाता है जब रास्ते में गड्ढे ही गड्ढे हों। ऐसा रास्ता मुसाफिर को उसके घर या गंतव्य तक पहुंचाने की बजाय यमपुरी तक पहुंचा देता है।
गोहलपुर से बाईपास मार्ग में, अमखेरा से लेकर बाईपास तक, रोड की हालत इतनी खराब है। कि इस रास्ते को लोग मौत का रास्ता कहने लगे हैं।
वरिष्ट समाज सेवी याकूब अंसारी ने ज बताया की अमखेरा से लेकर खजरी बायपास तक का रास्ता, आज यहां से गुजरने वाले हजारों रहवासियों के लिये काल बना हुआ है | घटिया सड़क के चलते बीते, कुछ सालों में दर्जनों लोगों की, सड़क हादसे में मौत इस मार्ग पर हुई है | वहीं सैंकड़ों लोग घायल हुये हैं. इस मार्ग का सड़क निर्माण वर्षों से प्रस्तावित एवं पास है | दर्जनों धरने प्रदर्शन ज्ञापन निवेदन हो चुके है | लेकिन आज तक शासन प्रशासन के कान में जूं नहीं रेंगी और स़ड़क का काम शुरु नहीं हो सका | जिसका खामियाजा आमजनता भुगत रही है | यह बात समाजसेवी याकूब अंसारी ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा से कही | याकूब अंसारी, अयाज राईन के नेतृत्व में क्षेत्रीय निवासियों ने राज्यसभा सांसद को अमखेरा से लेकर खजरी बायपास तक के मार्ग की वस्तुस्थिति से राज्यसभा सांसद को अवगत कराया | राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने तत्काल संभागीय आयुक्त को पत्र लिखा कर शहर व ग्रामीण जनता की अत्यंत जन समस्या को ध्यान में रखकर तत्काल रोड निर्माण कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में कहा गया यदि 25 दिनों के अन्दर सड़क का निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ। तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिये मजबूर होगी |जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन की होगी | इस दौरान सरदार अयाज राइन महफूज टेलर ,द्वारका वर्मा ,अकरम अंसारी ,संतोष पटेल ,तबरेज आलम बाबु , श्याम लाल , शेरा मास्टर , चन्द्र कुमार शर्मा ,आसिफ मंसूरी ,असलम घी वाले , नीरज रजक, प्रमोद कोल, मुकेश विशकर्मा, कलीम बाबा, आजम मंसूरी याकूब अंसारी आदि उपस्थित रहे | श्री अंसारी ने बताया, अमखेरा से लेकर खजरी बायपास तक की सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है. इस पूरे मार्ग में दोनों तरफ हजारों की संख्या में आबादी निवास करती है. वहीं हाईवे से मिलाने वाले इस मार्ग पर हर दिन हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं | सड़क अत्यंत खराब होने की वजह से हर दिन छोटे बड़े हादसे हो रहे है | सड़क की हालत का अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है की अमखेरा से खजरी बायपास तक पहुंचने में 20-30 मिनट लग रहे हैं | इस मार्ग के चारों तरफ की रोड बना दी गई, लेकिन सिर्फ यही मार्ग क्यों उपेक्षा का शिकार है यह समझ से परे है. हमारी प्रशासन से मांग है की मामले को गंभीरता से ले और सड़क निर्माण शीघ्र शुरु करवाएं. जिससे भविष्य और जनहानी एवं हादसे ना हों|



