जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नर्मदा स्वच्छता सेवा संकल्प हमाराः तरुण भनोत

जबलपुर दर्पण। जनसंपर्क के पंद्रहवें दिन पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व वित्त मंत्री श्री तरुण भनोत ने बाबू राव परांजपे वार्ड के रामपुर चौक, सुधा विहार, बेन मोहल्ला, राजा रेजीडेंसी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर नागरिकों से समर्थन की अपील की ।जनसंवाद के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी भनोत ने बताया कि नर्मदा हमारे लिए केवल नदी नही बल्कि उनकी अविरलता और पवित्रता के कारण उन्हें मां नर्मदा का नाम भी दिया गया है । वर्ष 2022 में नर्मदा बचाओ आंदोलन की रिपोर्ट बताती है कि नर्मदा के पानी से कैंसर, लीवर और किडनी पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है और घरेलू कार्यों के लिए भी इसका पानी अयोग्य बताया गया है । नर्मदा जी के उत्थान और शुद्धिकरण पर भाजपा की सरकार ने सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च किए किंतु धरातल पर नतीजा शून्य है । सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी नर्मदा जी के प्रति आधारहीन आस्था को प्रदर्शित करती है किंतु वास्तविकता में सकारात्मक रूप से कोई प्रयास किया नही गया और रेत के लगातार उत्खनन से नर्मदा के सीने को छलनी करने का काम किया गया ।

श्री भनोत ने जनसंवाद को भरोसा देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने पत्र में जीवनदायिनी मां नर्मदा के उत्थान को एक मिशन के रूप में शामिल किया है और पहली बार परिक्रमावासियो के लिए परिक्रमा परिषद के गठन का प्रस्ताव रखा गया है । उन्होंने बताया कि तत्कालीन सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए नर्मदा रिवर फ्रंट परियोजना की स्वीकृति दी गई थी । यदि उस परियोजना पर कार्य शुरू होता तो नर्मदा में मिलने वाली गंदी नालियों की व्यवस्था होती, बड़े ट्रीटमेंट प्लांट लगते, आसपास के क्षेत्र का विकास और विस्तार होता, नर्मदा जल के ट्रीटमेंट के लिए बड़ी परियोजनाएं लगती, नर्मदा रिवर फ्रंट के पूरा होने से स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओं को सुरक्षित और अनुकूल स्व- रोजगार के साधन मिलते । किंतु, अनैतिक रूप से प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद इस दिशा में भाजपा सरकार का जबलपुर के साथ फिर भेदभावपूर्ण रवैया दिखा और स्वीकृत परियोजना को आज तक शुरू नही किया गया । उन्होंने जनसंवाद में क्षेत्रियजनो को आश्वस्त किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर नर्मदा जी के उत्थान के लिए सरकार के स्तर पर जिन भी प्रयासों की जरूरत होगी, वह तत्काल प्रभाव से शुरू किए जायेंगे और नर्मदा रिवर फ्रंट परियोजना के कार्य को भी शुरू करेंगे।जनसंपर्क के दौरान श्री राजेश सोनकर, विवेक नागपाल, अंश गुजराल, मदन केशवानी, दिलीप हरजानी, मोहित शर्मा, अभिषेक सैनी, अतुल वासवानी के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page