भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने किया बनारसीदास एवँ गढ़ा वार्ड में किया जनसंपर्क

जबलपुर दर्पण। पश्चिम के रहवासी बड़े भाग्यशाली हैं कि गोंड़ शासकों ने बनाये हुए अनेक तालाब तथा बावड़ियाँ अपने क्षेत्र में हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र को समेटे हुए बहती माँ नर्मदा तथा ये तालाब-बावड़ियाँ इन सब ने मिलकर हमारे पश्चिम के जलस्तर को अच्छा रखने का काम किया है। यह तालाब एवँ बाबड़ी सुबह और शाम को ताजी हवा में टहलने के प्राकृतिक स्थान के साथ पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो ऐसे सभी तालाबों तथा बावड़ियों का उन्नयन तथा सौंदर्यीकरण का कार्य आने वाले समय मे किया जायेगा, यह बात पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने बनारसीदास भनोत एवँ गढ़ा वार्ड के जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा इतनी जल संपदा होने के बाद भी दुर्भाग्य से अनेक तालाब और बावड़ियाँ आज अच्छी परिस्थिति में नहीं हैं, उनका उन्नयन होने की आवश्यकता है। इस दिशा में मैंने पूर्व में भी कार्य किया है क्योंकि जल संरक्षण अनेक वर्षों से मेरा प्रमुख विषय रहा है। किसी समय उपेक्षित पड़े संग्राम सागर और इमरती तालाब का उन्नयनीकरण और सौंदर्यीकरण हम सबके सामने है। अभी कृछ दिनों पहले अपने क्षेत्र के राधाकृष्ण मंदिर बावड़ी को, मैंने, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों की की मदद से ‘जलमंदिर’ में परिवर्तित किया है और आने वाले समय में ऐसे कार्य पश्चिम क्षेत्र में होंगे जिससे हम विरासत में मिली जलसंपदा को सहज सके।
श्री सिंह ने बनारसीदास भनोत वार्ड में आदि शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक से जनसम्पर्क प्रारम्भ किया यहाँ से अनगढ़ महावीर मंदिर, रजक मोहल्ला, त्रिमूर्ति गणेश मंदिर, पुरानी हांथीताल क्रॉसिंग, पीपल मोहल्ला, ककरिया तलैया, खालसा कालेज, अगरबत्ती कारखान, रत्न कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क किया इसके बाद श्री सिंह ने गढ़ा वार्ड में भैरव बाबा मंदिर गढ़ा में पूजन कर जनसंपर्क प्रारम्भ किया यहाँ से गढ़ा बाजार, जनता होटल, छोटे जैन मंदिर, मोहन बिहार, राजुल सिटी रोड, गंगानगर रोड, सिधेश्वर मंदिर, चंदन कॉलोनी, फूलसागर, टिकरा, कुलियाना, छापरिया मोहल्ला, शारदा मंदिर क्षेत्र में जनता से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कौशल सूरी, अतुल चौरसिया, अंजू भार्गव, दिलीप पटेल, निर्मल चौपड़ा, ओमप्रकाश कोष्टा, आशीष साहू, नंदकिशोर चौबे, महेश चौरसिया, जीवन सेन, सुनील विश्वकर्मा, वैभव पचौरी, सुरेश पांडे, नरेश पटेल, शैलेन्द्र चक्रवर्ती, गुड्डू अवस्थी, दीपक शर्मा, राधेश्याम तिवारी, अमित थापा, ओमी कोष्टा, संतोष यादव, माया तिवारी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



