जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

निः शुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। कृष्णा सिटी कॉलोनी में डेंटल कैम्प का निःशुल्क आयोजन किया गया। नगर के डॉ साकेत अग्रवाल एवं डॉ सनिल अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में डॉ अंकिता राय, डॉ सोनल ने कृष्णा सिटी कॉलोनी के लगभग 25 रहवासियों के दाँतो की अत्याधुनिक सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस में सूक्ष्म तरीके से निः शुल्क जांच कर दंत रोग निदान हेतु आवश्यक परामर्श दिया तथा कुछ लोगो का तुरन्त उपचार भी किया। अनिल शुक्ला ने बताया कि कॉलोनी वासिओं ने इस निः शुल्क दन्त जाँच सेवा से संतुष्टि व्यक्त की। चिकित्सा के क्षेत्र में निःशुल्क शिविर के आयोजक शिव कुमार दीक्षित, अजय शुक्ला, सुरेश विश्वकर्मा, अंजनी द्विवेदी, दिनेश शुक्ला, राजेन्द्र पांडेय, पी एस बेंद्रे का विशेष योगदान रहा। डेंटल कैम्प के समापन अवसर पर चिकित्सकों एवं उनकी पूरी टीम के प्रति कृष्णा सिटी सोसायटी के पदाधिकारिओ ने हर्ष प्रकट करते हुए आभार ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page