मध्य प्रदेश

फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही के लिए अनमोल इंडिया लिमिटेड ने शानदार वित्तीय परिणामों की घोषणा की

लुधियाना। सप्लाई चेन मैनेजमेंट इंडस्ट्री, कमोडिटी ट्रेडिंग और कोयला आयात में लीडिंग प्लेयर्स में से एक, अनमोल इंडिया लिमिटेड (बीएसई: 542437, एनएसई: अनमोल) ने 30 सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए कंपनी के अन ऑडिटेड फाइनेंशियल परिणामों की घोषणा की है।30 सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही के लिए, ऑपरेशनल रेवेन्यू 63.95% बढ़ गया, जो फाइनेंशियल ईयर 23 की दूसरी तिमाही में 130.64 करोड़ रुपये से फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही में 214.19 करोड़ रुपये हुआ, यह मुख्य रूप से वॉल्यूम में वृद्धि, नई वस्तुओं के व्यापार के प्रभाव, “” ऐप के नए वर्जन के इंप्लीमेंटेशन द्वारा टेक्नोलॉजी के अपग्रेडेशन और पहले गठित स्ट्रेटिजिक कमेटी की रणनीतियों के परिपालन पर आधारित है। एबिटा 98.79% बढ़ गया,जो फाइनेंशियल ईयर 23 की दूसरी तिमाही में 4.97 करोड़ रुपये से फाइनेंशियल ईयर 23 की दूसरी तिमाही में 9.88 करोड़ रुपये पहुंचा। एबिटा मार्जिन फाइनेंशियल ईयर 23 की दूसरी तिमाही में 3.76% से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 23 की दूसरी तिमाही में 80 बीपीएस द्वारा बढ़कर 4.56% हो गया। कंपनी का शुद्ध लाभ 70.05% बढ़ गया, जो फाइनेंशियल ईयर 23 की दूसरी तिमाही में 1.97 करोड़ रुपये से फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही में 3.35 करोड़ रुपये पहुंचा। शुद्ध लाभ मार्जिन फाइनेंशियल ईयर 23 की दूसरी तिमाही में 1.49% से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही में 6 बीपीएस द्वारा 1.55% हो गया।

फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही के परफॉर्मेंस पर कमेंट करते हुए, मैनेजमेंट ने कहा कि, “हमारे फाइनेंशियल ईयर 24 की दूसरी तिमाही के परिणाम हमारे समर्पण और रणनीतिक दृष्टिकोण के प्रमाण के रूप में खड़े हैं। भविष्य को देखते हुए, अनमोल इंडिया लिमिटेड टेक्नोलॉजी-ड्रिवन सॉल्यूशंस के माध्यम से अपने व्यापार संचालन को और बढ़ाने के लिए एक रणनीतिक यात्रा शुरू कर रहा है। हमारे अनमोल कोल मोबाइल ऐप, जिसमें हाल ही में महत्वपूर्ण अपडेट हुए हैं, को हमारे यूजर्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। प्राइस डिस्कवरी,बिडिंग और डीप लिंक जैसी सुविधाओं के शुरू होने से क्लाइंट जुड़ाव में काफी सुधार हुआ है।

हम इस सफलता को आगे बढ़ाने और अपने सप्लाई चेन मैनेजमेंट सिस्टम में टेक्नोलॉजी को और एकीकृत करने के अपने दृष्टिकोण को लेकर दृढ़ हैं। हमारा लक्ष्य एक सीमलेस और अधिक कुशल प्रणाली बनाना है जो प्रौद्योगिकी का उसकी पूरी क्षमता से उपयोग करे और अंततः हमारे ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करे। यह दृष्टिकोण कमोडिटी ट्रेड इंडस्ट्री में इनोवेशन के मामले में सबसे आगे रहने की हमारी प्रतिबद्धता के साथ पूरी तरह से मेल खाता है, साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि हम अपने मूल्यवान ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना और उससे आगे बढ़ना जारी रखें”।

अनमोल इंडिया का नेतृत्व श्री विजय गोयल कर रहे हैं जिनके पास कोल इंडस्ट्री में 37 वर्षों का अनुभव है और आईएसबी (ISB) के पूर्व छात्र श्री चक्षु गोयल, जो हाल ही में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हुए हैं और उन्होंने तब से कंपनी के विकास को आगे बढ़ाने के लिए अनेक डिजिटल इनिशिएटिव शुरू किए हैं। अनमोल ने अपनी स्थापना के बाद से ही उल्लेखनीय ग्रोथ के साथ सप्लाई चेन मैनेजमेंट इंडस्ट्री, कमोडिटी ट्रेडिंग और कोल इम्पोर्ट कोयला में एक प्रतिष्ठित स्थान अर्जित किया है। कंपनी ने भारत में 100 विभिन्न स्थानों पर ग्राहकों से विश्वास और वफादारी हासिल की है।

कंपनी ने कमोडिटी ट्रेड के लिए एक एंड-टू-एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट दृष्टिकोण को अपनाते हुए एक महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है। इस व्यापक रणनीति में उन्नत रिसर्च क्षमताओं और एक अनुकूलित ग्लोबल सोर्सिंग स्ट्रेटिजि द्वारा समर्थित सेवाओं की एक वाइड रेंज शामिल है। इसने महत्वपूर्ण पहलुओं को सुव्यवस्थित करके अपने ऑपरेशन्स को मज़बूत किया है, जिसमें सी फ्रैट (समुद्री माल ढुलाई) का कॉर्डिनेशन, सावधानीपूर्वक कार्गो हैंडलिंग, मज़बूत इंश्योरेंस अरेंजमेंट्स, सावधानीपूर्वक फंड मैनेजमेंट, एफिशिएंट इंलेंड लॉजिस्टिक्स और सीमलेस लास्ट-माइल डिलीवरी शामिल है।

इन सुधारों को इसकी महत्वाकांक्षी विस्तार योजना के हिस्से के रूप में लागू किया गया है, जो पहले से कहीं अधिक मज़बूत और कुशल प्रणाली सुनिश्चित करता है। कंपनी सेल्स बढ़ाने और जियोग्राफीकल डाइवर्सफकैशन, फ्लेक्सबिलटी, अडैप्टबिलटी और नेगोशिएशन पावर के रणनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए पोर्टफोलियो और डेमोग्राफिक डाइवर्सफकैशन सहित स्ट्रेटिजिक विविधीकरण का लक्ष्य रख रही है। अनमोल इंडिया लिमिटेड बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध है। यह अपने शेयरधारकों को दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी पारदर्शी और नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं में विश्वास करती है और कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए समर्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page