जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

माँ जगधात्री पूजा कर सामूहिक धूनोची नृत्य का होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण। सिविल लाइन्स स्थित माँ जगधात्री पूजा में सिंह पर सवार चार भुजा धारी माँ जगधात्री अपने दो सहलियों जया एवं विजया के साथ स्थापित हुई, विधि विधान से हुई पूजा में बंग समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं परिवार सहित शामिल हुए, माँ का आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, दोपहर 2 बजे भंडारा का आयोजन किया गया, माखन लाल हाजरा एवं उत्तम सरकार, संदीप चौधरी के नेतृत्व में सफल रहा, सायंकाल संध्या 7 बजे अभूतपूर्व एवं शहर में पहली बार सामूहिक धूनोची नृत्य का आयोजन हुआ, श्रीमती तृप्ती दासगुप्ता, श्रीमती नंदिता सरकार एवं कु. मीता भट्टाचार्या के नेतृत्व में यह नृत्य बेहद सफल रहा देर रात तक कार्यक्रम चलेगा, महिलाओं में पुष्परानी दत्ता, संरक्षक जयश्री बनर्जी के नेतृत्व में सीमा मंडल, अपर्णा सरकार, गौरी बैनर्जी, शिखा चटर्जी, शंकर चटर्जी, मिलन देब ने फल प्रसाद, भोग वितरण में सहयोग प्रदान किया,दिनांक 22 नवम्बर 2023 को ग्वारीघाट में सुबह 8 बजे माँ जगधात्री का विसर्जन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page