जिला रगवी प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण। स्थानीय स्मॉल वंडर सीनियर सेकेण्डरी बल्देवबाग स्थित मैदान में रगवी फुटबॉल एसोसिएशन जबलपुर द्वारा जिला रगवी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया, इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिनमें कई शालाओं के खिलाड़ियों ने भाग लिया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति पूनम अग्रवाल डायरेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि रगवी खेल के माध्यम से बच्चे राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्वर्णिम भविष्य बना सकते है, बशर्ते इसका नियमित अभ्यास अति आवश्यक है, अध्यक्षता श्रीमति संगीता ग्रोवर प्रार्चाय स्मॉल वंडर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने की, इस अवसर पर बच्चों को बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, एसोसिएशन के सचिव राम किशोर सोनी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का समापन हुआ, राम किशोर सोनी के अनुसार परिणाम इस प्रकार रहे, प्रथम स्थान एसव्हीडीजे गुरुकुल स्कूल धनवंतरी नगर, द्वितीय स्थान स्मॉल वंडर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्देवबाग और तृतीय स्थान ज्ञानोदय स्कूल का रहा, जिसमें निर्णायक की भूमिका में विक्रम राजपूत, बुशरा खान, अनुराग धामने, सामन बर्मन, अजय सिंह ठाकुर थे।



