डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले भर में रासायनिक यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिलेभर में रासायनिक खाद यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं, खाद गोदामों में खाद की किल्लत लंबे समय से बनी हुई है। बताया गया कि दैनिक कार्यों को छोड़ किसान खाद की खोज में यहां वहां भटकते हुए नजर आ रहे हैं, बावजूद खाद गोदामों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए पहल नहीं की जा रही है, जिससे जिले भर के किसान परेशान हैं। खाद गोदामों में खाद की उपलब्धता कराये जाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने कलेक्टर के नाम एसडीएम महेश मंडलोई को ज्ञापन सोंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जिले में यूरिया खाद के लिए किसान परेशान हैं, किसानों की परेशानी को देखते हुये खाद गोदामों में यूरिया खाद की उपलब्धता जल्द कराई जाये, जिससे किसान समय पर अच्छी खेती कर पाये। ज्ञापन के दौरान मालती तिवारी, सुमन बाई, रुकमाणी बाई, रूबिना परस्ते सहित अन्य महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page