मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

एबीव्हीपी की कार्य समिति की हुई बैठक

मंडला। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्य समिति की बैठक मंडला के वृंदावन गार्डन में आयोजित की गई। जिसमें विशेष रूप से उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, प्रदेश मंत्री सुमन यादव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, पूर्व छात्र इस बैठक में उपस्थित रहे। प्रदेशमंत्री सुमन यादव ने बताया कि कार्य समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया गया कि छिंदवाड़ा के विश्वविद्यालय को अब शंकर शाह रघुनाथ शाह विश्वविद्यालय के नाम से जाना पहचाना जाएगा। चूंकि मंडला शंकर शाह रघुनाथ शाह की कर्मभूमि रही है, इसलिए एबीव्हीपी के पदाधिकारी छात्र मंडला पहुंचकर मंडला के किले स्थित गोंडवाना कालीन मंदिर, बुर्जों के बीच पहुंचकर उन वीर शहीदों को याद किया। यहां पदाधिकारियों वेद व्यास मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिए। प्रदेश मंत्री सुमन यादव ने कहा कि मंडला का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, मुगलों के साथ लोहा लेने का काम हमारे मंडला के वीर क्रांतिकारियों ने किया है, यह शंकर शाह रघुनाथ शाह का ग्राम स्थल है। छात्र-छात्राओं के मन में ऐसे वीर क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान का भाव जाग्रृत करने एवं क्रांतिकारियों के बलिदान की गाथा को विश्व पटल में लाने का प्रयास एबीव्हीपी द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page