वर्षो से फरार 17 हजार रूपये के 11 इनामी बदमाश सहित कई वर्षो से फरार 463 वारंटी पकडे़ गये

जबलपुर दर्पण। थाना रांझी में 2-2 हजार रूपये के ईनामी बदमाश गणेश सिंह पिता पंचम सिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी मढई थाना रांझी, दर्शन बाई पति चमन गोपाल प्रसाद उम्र 55 वर्ष निवासी गोकलपुर हनुमान मंदिर के पीछे थाना रांझी, सच्चू उर्फ सचिन ठाकुर पिता श्रीराम ठाकुर उम्र 23 निवासी मढई थाना रांझी, संजय यादव पिता जगदीश यादव उम्र 18 निवासी बडा पत्थर थाना रांझी जिला जबलपुर, अमन बिरहा पिता विनोद बिरहा उम्र 24 वर्ष निवासी कटनी दफाई रांझी को तथा थाना घमापुर में 1-1 हजार रूपये के ईनामी जितेन्द्र उर्फ जित्तू पिता महेश चौधरी निवासी सिंधी कैम्प मदार टेकरी थाना हनुमानातल, छोटू उर्फ योगेश गौड पिता नरेश गौड उम्र 17 वर्ष निवासी बल्दीकोरी की दफाई थाना घमापुर, भोला दाहिया पिता दशरथ दाहिया उम्र 25 वर्ष निवासी जीसीएफ स्टेट कन्या स्कूल के सामने थाना घमापुर को तथा थाना गोरखपुर में 2 हजार रूपये के ईनामी आरोपी ईश्वर दास पिता जनसुख बैरागी उम्र 26 वर्ष निवासी खालसा कॉलेज के पीछे थाना गोरखपुर एवं 1 हजार रूप्ये के ईनामी आरोपी ईश्वर दास पिता जनसुख बैरागी उम्र 26 वर्ष निवासी खालसा कॉलेज के पीछे थाना गोरखपुर तथा गोसलपुर में 1 हजार रूपये के ईनामी टेकराम चडार पिता शिवचरण चडार उम्र 19 वर्ष निवासी सहसन थाना पाटन को पकड़ा गया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा की गयी कार्यवाही की हर घंटे स्वयं मॉनीटरिंग की जा रही थी। कॉम्बिंग गस्त में वारंटियों एवं मामले में तथा ईनामी उद्घोषित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात में 82 टीमें लगी थी। 14 राजपत्रित अधिकारियों एवं 36 थाना प्रभारियों सहित लगभग 600 का बल लगा था।



