सीजीएचएस सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी न 4 के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ ए0के0 सुधांशु की अध्यक्षता में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिको के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सलाहकार समिति की मासिक बैठक डिस्पेंसरी न 4 हेड पोस्ट ऑफिस में आयोजित की गई प्रभारी अधिकारी डॉ ए के सुधांशु ने सभी का स्वागत किया ततपश्चात सभी ने अपना अपना परिचय दिया, जिसमें सीजीएचएस बेनिफिसरी बेल्फेयर एसोसियेशन ऑफ इंडिया से प्रदीप गर्ग, विजन जबलपुर से डी एस भारती, वरिष्ठ नागरिक परिषद जबलपुर से अनिल शुक्ला, भारतीय वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन से अर्जुन कुमार, वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण संघ से किशन लाल चौधरी, वरिष्ठ नागरिक परिषद कटनी से दिलीप कुंडे, एवं मेडिसन सप्लायर पलास नन्दवानी की उल्लेखनीय उपस्तिथि रही। सलाहकार समिति प्रतिनिधि मंडल ने अनुरोध किया कि वरिष्ठ जनों के स्वास्थ्य, सुविधाओं एवं सप्लायरों द्वारा को मेडिसन सप्लाई की जाती है उस पर डॉक्टरों को विशेष ध्यान रखने की बात रखी गई । 4 न डिस्पेंसरी की मूल भूत सेवाओ एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उचित पाई गई । यहाँ के डाक्टरों, स्टाफ जनों के कार्य कलापों को सभी ने सराहा । प्रदीप कुमार, ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया । इस मौके पर मनोज कुमार, गोपाल, हेमराज सहित सभी का योगदान सराहनीय रहा।



