जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नवगढ़ित प्रदेश सरकार में महाकोशल को मिले समुचित प्रतिनिधित्वः उठी मांग

जबलपुर दर्पण। महाकोशल चेम्बर में विभिन्न संगठनो की उपस्थिति में हुई चर्चा में म.प्र. विधानसभा चुनाव उपरांत भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त दो तिहाई से अधिक बहुमत से सरकार बनने के क्रम प्रारंभ हो गया है | महाकोशल जो कि अपने विकास हेतु संघर्षरत है अब प्रदेश सरकार में समुचित मात्रा में प्रतिनिधित्व के साथ इस दिशा में कार्य कर सके इसकी मांग की गई है |
चेम्बर प्रवक्ता हेमराज अग्रवाल ने बताया है कि महाकोशल के आठ जिलों में 38 विधायकों में से 24 विधायक भाजपा के निर्वाचित हुए है इसके साथ साथ केंद्र सरकार में अनुभवपूर्ण कार्य करने वाले पहलाद पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश धुर्वे, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु जैसे कद्दावर नेता इस बार जीत कर आये है इन्हें प्रदेश सरकार में गढ़ित होने वाले मंत्री मंडल में स्थान दिया जावे जिससे महाकोशल के विकास हेतु प्रारंभ की गई योजनाओं की पूर्णता के साथ आर्थिक, सामाजिक विकास हेतु आवश्यक नई योजनाओं को तैयार कर क्रियान्वयन किया जा सके | कृषकों, व्यापारियों, श्रमिकों के साथ-साथ शिक्षित युवाओं के रोजगार उन्नयन की दिशा में सभी वर्गों के साथ एक जुट कार्य किये जाने में हमारे जनप्रतिनिधियों को समुचित मौका प्रदान किया जाना चहिए |
महाकोशल चेंबर अध्यक्ष रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश चंडोक, हेमराज अग्रवाल, शंकर नाग्देव, युवराज जैन गढ़वाल, अखिल मिश्र, अनूप अग्रवाल, अनिल जैन पाली, समीर पाल, विनोद पहारिया के साथ-साथ डॉ. पी.जी. नाजपांडेय, सुभाष चंद्रा, वेद प्रकाश अधोलिया, मनीष शर्मा, प्रफुल्ल सक्सेना, डी.आर. लटकेरा, डी. के . सिंह, राममिलन शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को पत्र प्रेषित करते हुए उठाई गई मांग के अनुरूप प्रदेश के मंत्रीमंडल गठन में महाकोशल को प्रमुखता से प्रतिनिधित्व प्रदान करने हेतू आग्रह किया है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page