जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

टीवी नोटिफिकेशन माह कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारियों ने ली शपथ


जबलपुर। जिले के गोसलपुर आरोग्य केन्द्र में टीवी नोटिफिकेशन माह को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीवी उन्मूलन के लिए चिकित्सक एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मिलकर शपथ ली । वहीं क्षय रोग व यानी टीवी की बीमारी को जड़ से खत्म करने एवं बीमारी को उपचार के माध्यम से स्वास्थ्य सुधार करने को लेकर समस्त स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शपथ ली । इस कार्यक्रम में उपस्थित के दौरान बीएमओ डॉक्टर दीपक गायकवाड ने जानकारी दी कि विभाग के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है की टीवी के संदेश पॉजिटिव मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करें । क्षय रोग विभाग के वरिष्ठ उपचार निरीक्षक मनोज गुप्ता एवं उनकी टीम अपना कार्य क्षेत्र में बेहतर तरीके से सहयोग दे रहीं हैं ।फिर भी इनका अनुरोध है कि किसी भी व्यक्ति या मरीज की जानकारी लगे तो उसकी मदद करते हुए स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें । ताकि समय से पीड़ित को उपचार मिल सकें और उसे टीवी मुक्त कराया जा सके । इस कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसलपुर मैं डॉक्टर दीपक गायकवाड के माध्यम से संपन्न किया गया । डॉक्टर दीपक गायकवाड ने जानकारी देते हुये बताया कि ब्लॉक सिहोरा मैं तीन जांच केंद्र हैं एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसलपुर मैं टीवी के मरीजों का निशुल्क जांच एवं उपचार दिया जा रहा है एवं टीवी के मरीजों को नोटिफिकेशन के दौरान ₹1000 रुपए एवं ₹500 रुपए उपचार पूरा होने तक प्रतिमाह है दिया जाएगा । इस शपथ समारोह में उपस्थित स्टॉप डॉक्टर दीपक गायकवाड( बीएमओ) गोसलपुर मनोज गुप्ता( वरिष्ठ उपचार निरीक्षक) मोनिका सेन( स्टाफ नर्स) असगर खान (M.P. W) अंकिता मिश्रा AVM मुकेश बर्मन CHV सत्येंद्र सिंह राजपूत के साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर अन्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page