जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
1111 तुलसी दल से बड़े महावीर का किया श्रृंगार

जबलपुर दर्पण। श्रावण मास के तृतीय मंगलवार को जबलपुर के हृदय स्थल बड़े महावीर जी स्वामी का 1111 तुलसीदल से श्रृंगार किया गया ।बड़े महाराज आशीष जी पुजारी ने बताया कि नाग पंचमी पर हनुमान जी महाराज का बल बुद्धि विद्या के लिए पूजन अर्चन करने की परंपरा अति प्राचीन है, आज के दिन बड़े महावीर जी में जगह जगह से झंडे आते हैं और अर्पित किए जाते हैं।



