कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

कटनी-कृषि विज्ञान केंद्र कटनी के वैज्ञानिको किया पुरस्कृत

कटनी दर्पण। कृषि विज्ञान केंद्र कटनी में पदस्थ डॉ अर्पिता श्रीवास्तव को आस्था फाउंडेशन सोसायटी फॉर साइंटिफिक डेवलपमेंट एंड टेक्नोलॉजी मेरठ उत्तर प्रदेश के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एवं करंट एडवांसमेंट इन एग्रीकल्चर विषय पर माह जुलाई 2021 में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में वूमेन साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । डॉ अर्पिता श्रीवास्तव को पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया l वही कृषि विज्ञान केंद्र कटनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रमुख डॉ. ए के तोमर एवं वैज्ञानिक डॉ आर के मिश्रा डॉ आर.पी बैन,डॉ ए.के दुबे, डॉ के पी द्विवेदी के साथ-साथ केंद्र के सभी वैज्ञानिक कर्मचारियों ने वैज्ञानिक को बधाई व शुभकामनाएं दी l कृषि विज्ञान केंद्र कटनी के वैज्ञानिक लगातार कटनी जिले में विभिन्न विषयों की उन्नत कृषि तकनीकी, किसानों को हस्तांतरण कर रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page