जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शासकीय कर्मचारियों के वृद्ध माता पिता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जाये

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि वर्तमान मे शासकीय कर्मचारियों के वृद्ध माता पिता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति किये जाने मे कई समस्या उतपन्न होती है, जिससे वृद्ध जनो और उनके परिवार को कई समस्या का सामना करना पड़ता है, चिकित्सा के लिए पूरा परिवार कर्जे मे डूब जाता है l यदि किसी शासकीय कर्मचारी के वृद्ध माता पिता मे से कोई एक पेंशन धारी है और 3 लाख से अधिक की पेंशन सालाना होने पर उन्हें चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है , जो कि पूर्णतः अनुचित है l शासन से अनुरोध है की इस 3 लाख के बंधन को हटाया जाये अथवा यह सीमा बढाकर 8 लाख की जाये l जिससे वृद्धजनों की चिकित्सा सुचारु रूप से हो सके l संगठन के रॉबर्ट मार्टिन, जियाउरहीम , हेमंत ठाकरे , राकेश श्रीवास, दिनेश गौड़ , एनोस विक्टर , रऊफ खान, विनोद सिंह, फिलिप्स एंथोनी, सुधीर अबदिया, गुडविन चार्ल्स, सुनील झारिया, धनराज पिल्ले, उमेश ठाकुर, गोपी शाह, योगेश ठाकरे, अशोक परस्ते, संतोष चौरसिया , सुखराम विश्वकर्मा, आसाराम झरिया, राजेश सहरिया, विनय राम जी, आशीष कोरी आदि ने शासन से मांग की है कि शासकीय कर्मचारियों के वृद्ध माता-पिता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जाए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page